[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- At The Behest Of The Government, The Members Of The District Panchayat Were Lathicharged, The Delegation Met The State Congress President Kamal Nath
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के चुने हुए जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद के सदस्य और उपसरपंच मंगलवार को भोपाल के अंबेडकर पार्क में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे प्रतिनिधियों पर आज सरकार के इशारे पर पार्क में बंद कर लाठियां बरसाईं गई और बसों में भरकर गिरफ्तार कर जंगलों में छोड़ दिया गया। यह आरोप कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया है। बता दें कि यह यह भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों ने आज शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अवनीश भार्गव, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य देवेन्द्र चौधरी, संतोष राहंग डाले आदि मौजूद थे।
कहा भाजपा की नीतियों के खिलाफ आक्रोश
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष विनय मेहर ने कहा कि जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के सदस्य और सरपंच उपसरपंचों में भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भारी आक्रोश है। इन प्रतिनिधियों का कहना है कि उनको न तो उचित मान सम्मान मिलता है और न ही क्षेत्र के विकास के लिए उचित राशि मिलती है केवल न के अलावा सरकार ने उनको कोई अधिकार नहीं दिये है। जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार से मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिला प्रतिनिधिमंडलों का दल।
यह है मांगें
- उनका मानदेय 25 हजार रुपए किया जाए।
- अन्य भत्ते सहित 45 हजार रुपए. प्रतिमाह दिए जाएं।
- पंचायत स्तर पर विकास के लिए 50 लाख रुपए की वार्षिक निधि दी जाए।
- जरूरतमंद नागरिकों को सहायता के लिए 10 लाख रुपए स्वेच्छा सहायता राशि का प्रावधान किया जाए।
- क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की अनुशंसा के लिए जिला पंचायत सदस्यों को अनिवार्य किया जाए।
- ग्राम पंचायत के सचिवों के स्थानांतरण के लिए अनुशंसा निर्धारित की जाए।
- मनरेगा एवं जन भागीदारी के तहत होने वाले ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों का अनुमोदन जिला पंचायत की बैठकों में हो।
- विकास कार्यों व अन्य अनियमितताओं में गुणवत्ता को लेकर होने वाली शिकायत की जांच के लिए जांच समिति में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ सदस्यों को जोड़ा जाए।
कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शिवराज सरकार ने आज भोपाल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य व ग्राम पंचों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करवाया। प्रदर्शन में शामिल जन समुदाय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से उनके निवास पर मुलाकात की एवं उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया कमलनाथ ने सभी को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनते ही पंचायती राज को मजबूत किया जाएगा और उन्हें उनके अधिकार दिए जाएंगे।

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट।
[ad_2]
Source link
