Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

सिवनी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के उगली के समीप पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग स्कॉर्पियो वाहन में डीजल का अवैध परिवहन कर रहे हैं। जहां चौपाया वाहन स्कॉर्पियो सफेद रंग की वाहन क्रमांक MP28 BD 2242 को पुलिस ने रोका, जिसके अंदर डीजल भरा हुआ था और डीजल का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि वाहन से बरामद 35 लीटर वाली 12 केन में कुल 420 लीटर डीजल को जब्त किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें अमन पिता रज्जन यादव उम्र 20 वार्ड नंबर 1 ढीमर मोहल्ला नदी के पास नैनपुर, हर्ष प्रभु दयाल गुप्ता उम्र 19 वार्ड नंबर 15 खैरमाई मंदिर के पास नैनपुर, हिमांशु पिता राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 19 वार्ड नंबर 15 खैरमाई मोहल्ला नैनपुर, सौरभ पिता ओमप्रकाश सोनी उम्र 23 वार्ड नंबर 11 पुरानी बस्ती हिंदी मोहल्ला नैनपुर और रवि पिता झामसिंह नाग उम्र 35 निवासी अंडिया थाना नैनपुर के शामिल है।

इस मामले में सदानंद गोदेवार थाना प्रभारी उगली का कहना है कि हमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश थे। जिसके आधार पर हमारे स्टाफ ने बैरिकेड्स लगाकर उगली रेस्ट हाउस के सामने वाहनों के ऊपर नजर बनाए हुए थे। एक स्कॉर्पियो चालक हमें चकमा देकर केवलारी रोड पर तेजी से भाग रहा था। जिसे हमने वन देवी बंजारी के ऊपर वाहन को पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *