Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandla
  • Narmada Worship Was Done By Taking Out A Torch Rally, Vikrant Bhuria Said – This Is The Second Fight For The Freedom Of Tribals

मंडला40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

19 जुलाई को सीधी जिले से प्रारम्भ हुई कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा सोमवार को मंडला पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम ने स्थानीय वृन्दावन गार्डन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। यात्रा के दौरान नगर के बिंझिया तिराहे से मशाल रैली निकाली गई।

आदिवासियों को एकजुट करने निकाली गई यात्रा

इस दौरान विक्रांत भूरिया ने सीधी कांड और मणिपुर मामले को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे हालात हैं इसलिए प्रदेश के आदिवासियों को एकजुट करने के लिए आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई है।

18 जिलों से गुजरेगी यात्रा

विक्रांत भूरिया ने कहा कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा प्रदेश के 18 जिलों की 36 आदिवासी आरक्षित विधानसभा से होकर जाएगी। 20 दिनों की इस यात्रा में 2200 किमी का सफर तय कर झाबुआ में 7 अगस्त को यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि सीधी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा के गांव गांधीग्राम से यात्रा की शुरुआत की गई है।

आदिवासियों की दूसरी आजादी की लड़ाई

उन्होंने कहा कि उनके गांव की माटी को एक कलश में रखकर पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं। सबसे यह आव्हान कर रहे हैं कि यह आदिवासियों की दूसरी आजादी की लड़ाई है आप ताकत से साथ दीजिए। नहीं तो आदिवासियों की पहचान, स्वाभिमान, सोच पूरी तरह से भाजपा सरकार मिटा देगी। यह हम घर घर तक पहुचायेंगे।

योग्यता नहीं आदिवासी होने की वजह से बनाया राष्ट्रपति

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति यह भूल जाती हैं कि उन्हें योग्यता के कारण नहीं उनके आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने कहा क्या राष्ट्रपति ने एक भी स्टेटमेंट दिया है, चाहे मणिपुर कांड हो या सीधी कांड हो। इतने बड़े-बड़े जघन्य अपराध हो गए पर राष्ट्रपति का कोई भी स्टेटमेंट नहीं आता है। हम उनको अपना रक्षक मानते हैं, गवर्नर को अपना रक्षक मानते हैं। क्या गवर्नर का कोई भी स्टेटमेंट आया, नहीं आया। ये सिर्फ उन्हीं आदिवासियों को आगे करेंगे जो इनकी कठपुतली है।

आज बिछिया पहुंचेगी यात्रा

आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के दौरान स्थानीय बिंझिया तिराहे से मशाल रैली निकाली गई। इसके उपरांत रपटा तट पर मां नर्मदा की आरती की गई। बताया गया कि 25 जुलाई को यात्रा बिछिया विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *