Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Youth Injured In The Accident Died In The Hospital, The Family Kept The Dead Body On The Road

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम। - Dainik Bhaskar

सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम।

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में युवक की मौत के विरोध में परिवार वालों ने भगवानगंज चौराहे पर शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। परिवार वाले आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। जिस पर अफसरों ने उन्हें नियमानुसार हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार वाले शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।

पुलिस के अनुसार मढ़िया विट्ठल नगर निवासी जितेंद्र पुत्र हीरालाल अहिरवार उम्र 27 साल 20 जुलाई को बांदरी अपने दोस्त किशन अहिरवार के साथ गया था। जहां से लौटते समय मोठी फाटक के पास जितेन्द्र अहिरवार चलती गाड़ी से गिर गया था। हादसे में जितेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पीएम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी उन्होंने भगवानगंज चौराहे पर शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

मांग को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम।

मांग को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम भी वहां पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों को समझाइश दी। संबल योजना के तहत मृतक के परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार वाले माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। बांदरी थाना पुलिस ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *