[ad_1]
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो
- बहोड़ापुर की घटना
ग्वालियर में घर में अकेली छात्रा से उसकी मां की सहेली के बेटे ने दुष्कर्म किया है। आरोपी का उसके घर आना जाना था। उसने छात्रा से दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाया फिर एक दिन अकेला पाकर दुष्कर्म किया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है। घटना की शिकार छात्रा बदनामी के डर से चुप रही तो आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
उससे परेशान होकर छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया तो रविवार रात आरोपी उसके घर में आ धमका और फिर दुष्कर्म किया। छात्रा ने शोर मचाया तो परिजन आ गए और आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना का शिकार छात्रा थाने पहुंची ओर मामले की शिकातय की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 21 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी मां की सहेली के बेटे अनस हुसैन से घर आने और जाने पर परिचय हुआ और बातचीत होने लगी। इसके बाद वह उसे पसंद करने लगा और प्यार का इजहार किया। इतना ही नहीं शादी करने का प्रस्ताव रखा। छात्रा को भी वह अच्छा लगने लगा था। इसी बीच मार्च 2023 में अनस हुसैन ने उसे घर में अकेला देखकर उसके साथ गलत काम किया। बदनामी के डर से छात्रा चुप रही तो आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद उसने बदनाम करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिस पर छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी। इस पर रविवार-सोमवार दरमियानी रात अनस ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया तो आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसके परिजन आ गए। जिस पर आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। वारदात की शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है
इस मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। पर जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link
