[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- National Office Bearers Will Visit All Districts Of MP On August 1 2, Will Contact Women Beneficiaries
भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मप्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी आधी आबादी यानि महिलाओं को साधने पर खासा फोकस कर रही है। BJP महिला मोर्चा ने अगले तीन महीनों तक के प्रोग्रामों का कैलेंडर बनाकर सभी कार्यक्रमों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। अगले महीने में 1 और 2 अगस्त को बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के सभी जिलों में जाकर मोदी और शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर महिलाओं से चर्चा करेंगी।
बीजेपी के 57 संगठनात्मक जिलों में मोर्चे की राष्ट्रीय पदाधिकारी दौरे करेंगी। इस दौरान स्थानीय समस्याओं, सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
एक अगस्त को ऐसा रहेगा कार्यक्रम
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया ने बताया- राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रवास के पहले दिन 1 अगस्त को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों, स्थानीय कॉलेज में जाकर नवमतदाताओं से बातचीत करेंगी। साथ ही आशा बहू, आंगनवाड़ी सहायिका एवं उषा कार्यकर्ताओं की बैठक, महिला कार्यकर्ता के निवास पर दोपहर भोजन, महिला लाभार्थी एक करोड़ सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन, कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता के घर रात्रि भोजन का कार्यक्रम भी होगा।
दो अगस्त की रणनीति
प्रवास के दूसरे दिन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त सरकारी अस्पताल, स्कूल अथवा कॉलेज में जाना, जिला अधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक, एनजीओ, स्व-सहायता समूह एवं लाड़ली बहनों के साथ बैठक, मोर्चा कार्यकर्ताओं के घर पर दोपहर का भोजन, वरिष्ठ के पार्टी नेताओं मोर्चा कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं, ट्रांसजेंडर्स के साथ बैठक, सार्वजनिक स्थानों पर जी-20 से संबंधित गतिविधियां से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं चर्चा करेंगी। वहीं इस दौरान श्री अन्न मिलेट कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें पदाधिकारी मोटे अनाज के महत्व को बताने के साथ ही इसके अधिक उपयोग करने पर जोर देंगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को चुनाव प्रभारी और सालका शरद साल्वी को सह-प्रभारी बनाया गया है।
तीन महीनों के लिए महिला मोर्चा ने प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश में अगले तीन माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए हैं।
- 30 जुलाई तक मण्डल स्तर पर मोटा अनाज जागरूकता कार्यक्रम की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक एवं सहप्रभारी अजोध्या गोदारा, मंडल एवं बूथ स्तर पर सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मीना जोनवाल एवं सहप्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक।
- 1 से 9 अगस्त तक लाडली बहनों से संपर्क कार्यक्रम की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता परमार एवं सहप्रभारी प्रदेश मंत्री शशि पटेल को नियुक्त किया गया है।
- 11 से 14 अगस्त तक विधानसभा स्तर पर समस्त महिला लाभार्थी सम्मेलन की प्रभारी प्रदेश महामंत्री अश्विनी परांजपे एवं सहप्रभारी पूर्व मंत्री रंजना बघेल, प्रदेश मंत्री शशि पटेल, कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी।
- 11 से 25 अगस्त तक समस्त लाभार्थी अल्पसंख्यक बहनों से संवाद एवं संपर्क कार्यक्रम की प्रभारी जिला कार्यकारिणी सदस्य समीम वासी एवं सहप्रभारी कार्यकारिणी सदस्य शबनम खान।
- 16 से 20 अगस्त तक मंडल स्तर पर स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद एवं संपर्क की प्रभारी पार्टी की प्रदेश मंत्री संगीता सोना एवं सहप्रभारी पूर्व सांसद संपतिया उइके, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना माण्डरे, कार्यकारिणी सदस्य सीमा शर्मा, रितु सेंगर।
- 21 एवं 22 अगस्त तक राखी संग पाती कार्यक्रम की प्रभारी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह एवं सहप्रभारी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति वाजपेयी, उर्मिला कटारे।
- 23 से 25 अगस्त तक विधानसभा स्तर पर जनप्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन की प्रभारी पार्टी की प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े एवं सहप्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष शशि यादव, प्रदेश मंत्री आशा गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मनीषा सिंह, अल्का बिंदल।
- 26 से 27 अगस्त तक मुख्यमंत्री निवास पर लाड़ली बहनों द्वारा बनाई गई राखी के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम की प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य ब्रजुला सचान एवं सहप्रभारी कार्यकारिणी सदस्य अर्चना शर्मा, प्रीति तिवारी, कविता सोनी।
- 1 से 9 सितम्बर तक माह मण्डल स्तर पर लाड़ली बहनों से संपर्क कार्यक्रम की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता परमार एवं सहप्रभारी प्रदेश मंत्री शशि पटेल को दायित्व दिया गया है।
- 11 से 15 सितम्बर तक मंडल स्तर पर नवमतदाता युवती सम्मेलन की प्रभारी प्रदेश मंत्री वैशाली महाले एवं सहप्रभारी प्रदेश मंत्री खुशबू गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी प्रियांशा उरमलिया, कार्यकारिणी सदस्य मोना सुस्तानी।
- 11 से 25 सितम्बर तक मंडल स्तर पर विकलांग बहनों एवं 80 साल की उम्र से ऊपर की बहनों से संवाद एवं संपर्क की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक एवं सहप्रभारी प्रदेश मंत्री अपर्णा पाटिल।
- 16 से 19 सितम्बर जिला स्तर पर विशिष्ट बहनों से संवाद एवं संपर्क कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक ममता मीणा एवं सहप्रभारी प्रदेश महामंत्री माया पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे, कार्यकारिणी सदस्य अर्चना सिंह, पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेलम चौहान
- 21 से 25 सितम्बर तक मंडल स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहायिका से संवाद एवं संपर्क प्रभारी कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता एवं सहप्रभारी प्रदेश मंत्री आशा गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य शिवानी अरसडपुरकर, मेघा दुबे, रजनी श्रीवास्तव को नियुक्त किया है।
[ad_2]
Source link
