[ad_1]
मुरैना33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुरैना शहर के बीचोबीच स्थित सुभाष नगर में दो पक्षों में लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान चाकू छुरी व लाठी-डंडे चले। लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ लोग मामूली घायल हो गए। मामला रविवार की रात 10 बजे के लगभग का है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि, सुभाष नगर के इंदिरा नगर में रात 10 बजे के लगभग राघव पाराशर पुत्र बल्ले नामक युवक अपने घर के बाहर चड्ढा पहन कर घूम रहा था। उसी दौरान उसकी गली में रहने वाला दिलीप खटीक नामक व्यक्ति उसके पास आया और उससे कहने लगा कि तू चड्ढा पहन कर क्यों घूम रहा है। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और नौबत मारपीट तक जा पहुंची।

दोनों पक्षों में चली लाठियां व चाकू
इसी दौरान राघव पाराशर की मां मनोरमा, ताऊ हेमेंद्र एवं मित्र देव वहां पहुंच गए और दिलीप से झगड़ने लगे। जब दिलीप खटीक अकेला पड़ गया तो उसने अपने साथियों गौरव खटीक व राजू खटीक को बुला लिया और दोनों तरफ से लाठियां व चाकू चलने लगे जिससे दोनों पक्षों के लोगों मामूली चोटे आई है।

पुलिस ने पहुंचकर दोनों बच्चों को किया गिरफ्तार
लड़ाई झगड़ा व हो हल्ला सुनकर मोहल्ले के सभी लोग इकट्ठे हो गए और तुरंत ही मौके पर स्टेशन रोड थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
[ad_2]
Source link
