Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Women Arrived With Photos Of Potholes In Hand, Submitted Memorandum To The Commissioner, Said 121 Crore Sewerage Scheme Spread, Due To Potholes In The City

बुरहानपुर (म.प्र.)12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में गड्ढों से लोग परेशान हो गए हैं। अब लोग आक्रोश जताने लगे हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता भगत के साथ काफी संख्या में महिलाएं हाथ में गड्ढों के फोटो लेकर नगर निगम दफ्तर पहुंची। यहां आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को स्थिति बताई और ज्ञापन सौंपा। आयुक्त कार्रवाई का आशवासन दिया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता भगत ने कहा- बुरहानपुर शहर में 121 करोड़ की सीवरेज योजना पूरी तरह से फैल हो गई है। जिधर देखो उधर गड्डे ही गड्डे नजर आ रहे हैं। आम जनता को इससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना नही सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। बारिश का मौसम होने से जल भराव होने पर गड्डे नजर नहीं आते जिसके कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

यहां सबसे अधिक परेशानी

ज्ञापन में कहा गया कि निमाड़ अस्पताल के पास, स्टेडियम रोड, राजपुरा रोड, पांडुमल चौराहा, गांधी चौक रोड, सिंधीपुरा रोड, किला रोड सहित अन्य स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। अगर नगर निगम नहीं जागा तो महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *