Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

सतना41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी - Dainik Bhaskar

आरोपी

सतना शहर के दुकानदारों को मजबूरी बता कर ठगने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस उसे यूपी के सुल्तानपुर से पकड़ कर सतना ले आई। उसके दो साथी पहले ही गिरफ्त में आ चुके हैं।

सिटी कोतवाली पुलिस ने सतना शहर के दुकानदारों को ठगने वाली गैंग के एक और आरोपी अब्दुल रहमान पिता मंसूर अली (24) निवासी ग्राम मुड़हा ढेमा थाना मोतीगरपुर जिला सुल्तानपुर उप्र को धर दबोचा है। सतना पुलिस की टीम उसे सुल्तानपुर से पकड़ लाई।

उसके दो साथी रावेंद्र नामदेव पिता राजेन्द्र प्रसाद नामदेव निवासी इलहा देवेंद्रनगर जिला पन्ना और अवधेश चौधरी पिता विशाल चौधरी निवासी रानीगंज पन्ना को 29 मई को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी मिलकर सतना शहर के दुकानदारों के साथ ठगी करते थे। वे उन्हें अपनी मजबूरी की कहानी सुना कर उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कराने का भरोसा दिला कर नगद रकम ले लेते थे और बाद में दुकानदार के खाते होल्ड करा देते थे। ऐसा ही खेल बदमाशो ने राजीव गुप्ता पिता मुन्ना लाल गुप्ता निवासी फूलचन्द्र चौक के साथ भी खेला।

बदमाशों में से एक ने राजीव गुप्ता को बताया कि उसका बच्चा बिरला अस्पताल में भर्ती है जिसके इलाज के लिए उसे 50 हजार रुपए नगद चाहिए, इसके एवज में वह राजीव के खाते में रकम ट्रांसफर करा देगा। राजीव ने पैसे दे दिए लेकिन इसके बाद बदमाशों ने उसके खाते में रकम ट्रांसफर करा कर पेमेंट होल्ड करा दिया।

राजीव जब बैंक पहुंचा और उसे जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए। उसने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पन्ना निवासी दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस अब्दुल रहमान की तलाश कर रही थी। उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने सुल्तानपुर से उसे पकड़ लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *