Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

शिवपुरी43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिशन अंकुर के तहत शिक्षकों का दक्षता आधारित एफएलएन प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को जिला शिक्षा केन्द्र के तीन एपीसी पिछोर, खनियांधाना, पोहरी और नरवर में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान पिछोर, खनियांधाना व पोहरी में 29 शिक्षक प्रशिक्षण से नदारद मिले, जिनसे जवाब तलब किया जा रहा है। संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कहां, कितने शिक्षक मिले गैरहाजिर

  • जिला शिक्षा केन्द्र के एपीसी मोबलाइजेशन उमेश करारे ने पिछोर व खनियांधाना के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। यहां 6 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिनमें चिरोंजीलाल आदिवासी, रामकिशन आदिवासी, हेमराज, अन्नाटोको, सीएस केदारनाथ गुप्ता व महेन्द्र प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं।
  • खनियांधाना के प्रशिक्षण में गैरहाजिर 10 शिक्षकों में अच्छेलाल आदिवासी, आनंद कुमार, दयाराम आदिवासी, ज्योति शर्मा, बृजभान सिंह यादव, बृजेश यादव, रामकुमार दुबे, रामगोपाल लोधी, लखनलाल बमन्या व रोशन लाल मेहते शामिल हैं।
  • एपीसी ईएण्डआर अतर सिंह राजौरिया ने पोहरी के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर शिक्षकों से चर्चा की। इस दौरान यहां भी 13 शिक्षक अलग-अलग दिनांकों से गैरहाजिर मिले। इनमें कल्पना बंसल, प्रतिभा सूर्यवंशी, नीतू बरेला, संध्या शर्मा, अनुराज रावत, नेहा रघुवंशी, धर्मसिंह रावत, सचिन त्यागी, राखी भार्गव, प्रीति बैद्य, वीरेन्द्र अहिरवार, नीलम सेनी व अतरसिंह मांझी का नाम शामिल है।
  • एपीसी अकादमिक मुकेश कुमार पाठक ने नरवर के प्रशिक्षण का जायजा लिया, यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले।

स्कूलों का भी निरीक्षण, दो गैरहाजिर

चार विकासखंडों में प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे एपीसी ने स्कूलों का भी निरीक्षण किया। एपीसी अतर सिंह राजौरिया ने एकीकृत परिच्छा स्कूल का निरीक्षण किया जो विधिवत संचालित मिला, जबकि एपीसी पाठक के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय चांड़ में शिक्षक नासिर खान व प्रीति कबीर गैरहाजिर थे। उन्होंने इसके अलावा एकीकृत स्कूल सतनवाड़ा, भीमपुर, धमकन, नानकपुर व नरवर के क्रमांक -1 स्कूल का भी निरीक्षण किया जो विधिवत संचालित मिले।

29 शिक्षकों से जवाब-तलब किया जा रहा

शनिवार को हमने अलग-अलग विकासखडों में एपीसी को एफएलएन प्रशिक्षण के निरीक्षण के लिए भेजा था। इस दौरान अनुपस्थित मिले 29 शिक्षकों से जवाब-तलब कर कार्यवाही की जाएगी। – अशोक कुमार त्रिपाठी, डीपीसी, शिवपुरी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *