[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sheopur
- The Then Civil Surgeon And BJP Leaders Made 37 Oxygen Cylinders Disappear From The District Hospital
श्योपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर ने शनिवार को जिला अस्पताल से ऑक्सीजन के 37 सिलेंडर गायब करने आरोप लगाए। उनका आरोप है कि तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल और बीजेपी के कुछ नेताओं ने कोरोना काल में ऑक्सीजन के 37 सिलेंडर किसी को बेच दिए।
उन्होंने इस पूरे मामले में जिला अस्पताल के तत्कालीन सिविल सर्जन पर कार्रवाई करने और बेचे गए सिलेंडरों को वापस मंगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि, दोषी होने के बाद भी संबंधित पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। पुलिस थाने में इस पूरे मामले की शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
इस बारे में जिला अस्पताल के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉक्टर आरबी गोयल से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन आउट ऑफ कवरेज बता रहा था। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिंह सिकरवार का कहना है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने की शिकायत कलेक्टर साहब के पास किसी ने की थी। इसकी जांच लंबित थी, हमने जांच कराई तो कोरोना काल के समय 37 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब मिले हैं। हमने कलेक्टर साहब को जांच प्रतिवेदन भिजवा दिया है। आगे की कार्रवाई, वरिष्ठ अधिकारी ही करेंगे।
[ad_2]
Source link
