[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Harda
- The Accident Happened While Trying To Cross The River Flowing 4 Feet Above The Culvert, Searching Continues
हरदा21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हरदा जिले में एक युवक बाइक सहित बह गया। मामला सिराली थाना क्षेत्र के डेढ़गांव मॉल का है। यहां शनिवार रात करीब 9 बजे के आसपास उफनी स्यानी नदी पर बाढ़ के पानी से निकल रहा युवक बाइक सहित बह गया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सहित युवक ग्राम बेड़ियांकला का रहने वाला बालकदास पिता धन्नालाल उम्र करीब 30 साल है। वह छीपाबड़ में शनिवार को लगने वाले हाट बाजार से अपने घर के लिए राशन लेकर अपनी डीलक्स गाड़ी से लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। युवक का मोबाइल भी बंद आ रहा है। घटना की सूचना मिलने पर छीपाबड़ थाना पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अंधेरा होने से युवक की तलाश पानी में नहीं की जा सकी है।
ग्रामीणों ने रोका लेकिन नहीं माना
ग्रामीणों के मुताबिक युवक पुलिया पर पानी होने के दौरान नदी को पार कर रहा था। इस दौरान वह तेज बहाव के चलते नदी के पानी में वह गया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया पर पानी होने के चलते दोनों ओर बेरिकेट लगे हुए थे। वहीं, बाइक सवार युवक को लोगों ने नदी पार करने से मना भी किया गया लेकिन वह नहीं माना और बाइक लेकर पुलिया पार करने लगा। इस दौरान यह हादसा हो गया।
पुलिया से 4 फीट ऊपर बह रहा पानी
युवक के नदी में बहने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई पता नहींं चल पाया है। बताया जा रहा कि युवक के पुलिया पार करने के दौरान पुलिया से करीब 4 फीट ऊपर पानी बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर 100 डायल भी मौके पर पहुंची है। पुलिस कर्मियों द्वारा नदी में बहे युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी की पुलिया के पास पहुंचे हैं।



[ad_2]
Source link
