[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandsaur
- Organized Legal Literacy Camp In Nursing College: Made Aware About Ill effects Of Social Site, Also Planted Trees
मंदसौर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर की आयोजन किया गया। शिविर में नर्सिंग छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया से होने वाले दुष्परिणामों के बारे जागरूक किया। इसके साथ ही कॉलेज परिसर के वृक्षारोपण भी किया।
विधिक सेवा जिला सचिव हर्श सिंह बहरावत ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न, यौन हिंसा, शोषण, बलात्कार एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानून की जानकारी व विधिक सहायता प्राप्त करने की योजना की जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के कारण आए दिन पीड़ित युवतियों के केस सामने आ रहे हैं। जिनका सोशल मीडिया के कारण शारीरिक शोषण तो हुआ ही है इसके भयावह परिणामों भी सामने आ रहे हैं। कई मामलों में तो युवतियों के आत्महत्या तक के केस हो सामने चुके हैं।
युवतियां रील्स एवं अन्य असुरक्षित सोशल साइट के माध्यम से इसका शिकार हो रही हैं। जिनके केस दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसको पहचानने की जरूरत है एवं यदि ऐसे प्रकरण में फंस जाए तो विधिक सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है। इस पर मंदसौर जिले में घटित कई घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से निराकरण करने की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महाविद्यालय में पौधारोपण भी किया गया जिसमें परिसर में अनेकों फलों एवं फूलों के वृक्ष लगाए जिसे महाविद्यालय की छात्राओं के प्रत्येक पौधों की देखरेख करने तथा उनकी समय-समय पर सींचने की जिम्मेदारी की शपथ ली।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य बसंती मसीह, पुष्पा दावरे, निलेश्वरी बैरागी, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश बनौधा, जिला विधिक प्राधिकरण जिला अधिकारी प्रवीण पूनिया, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती सीमा नागर, रानु राठौर मौजूद रहे।

[ad_2]
Source link
