Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

शाजापुर (उज्जैन)22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाजापुर-करेड़ी रोड पर लखुंदर नदी की पुलिया पर ऊपर से पानी बह रहा है। पुलिया पर पानी होने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर उसे पार कर रहे हैं।‌ प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम के दावे किए हैं, लेकिन हकीकत में यहां कोई गार्ड या सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं है। शुक्रवार रात से ही बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण पुलिया पर पानी आ जाने के बाद भी वाहनों का आवागमन जारी है। पैदल भी लोग पुलिया को पार कर रहे हैं।

तीन सालों से चल रहा पुल का काम

लखुंदर नदी पर अभी जो पुलिया बनी है, उसकी ऊंचाई बहुत कम है, थोड़ी ही बारिश में पुलिया पर पानी आ जाता है। नदी पर पुल का काम भी चल रहा है। पुल का काम तीन सालों में भी पूरा नहीं हो सका। पुल बनने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी और उन्हें जान जोखिम में नहीं डालना पड़ेगी।

ग्रामीण रामचंद्र ने बताया कि पुलिया पार करना मजबूरी है। तीन साल से भी ज्यादा समय से इस पुल का काम चल रहा है। इसे जल्दी पूरा करवाया जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *