Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

भोपाल25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में अब 21 साल से 23 साल उम्र की महिलाओं को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फायदा मिलेगा। इस उम्र की महिलाओं के 25 जुलाई से फॉर्म भरवाए जाएंगे। जिन परिवारों में ट्रैक्टर है, उन परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। आज CM शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में 21 साल से 23 साल की 21 बहनों के साथ पाैधे रोपे।

CM ने कहा, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना एक विराट परिवार बन गया है। मैं सौभाग्यशाली हूं। मेरी सवा करोड़ बहनें हो गई हैं। 10 अगस्त को रीवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदेश भर की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के 18 साल का हिसाब मांगने पर कहा, वे पूछते हैं कि 18 साल में क्या हुआ? मैं बताता हूं। पहले सड़कें नहीं थीं, बिजली के कभी-कभार दर्शन होते थे।

25 जुलाई से दोबारा आवेदन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद 25 जुलाई से दोबारा आवेदन भरने शुरू होंगे। एज लिमिट 23 से घटाकर 21 कर दी गई है। पहले यह 23 से 60 साल की महिलाओं के लिए थी। ट्रैक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सितंबर से पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इससे अब 18 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा। अभी 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

समयसारिणी हुई जारी
लाड़ली बहना योजना में पात्रता की आयु में संशोधन के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन की समयसारिणी जारी कर दी है। इस बार लाड़ली बहना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों के व्यवस्थित तरीके से आवेदन कराएं। शहरी क्षेत्रों में वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर एक से तीन सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे।

लाड़ली बहना योजना की नई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण तारीखें

  • नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाइन की तारीख: 25 जुलाई, 2023 से
  • ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम तारीख: 20 अगस्त, 2023 तक
  • अंतिम सूची जारी करने की तिथि: 21 अगस्त, 2023
  • अंतिम सूची पर दावे आपत्ति: 21 से 25 अगस्त, 2023 तक
  • दावे-आपत्तियों पर जांच और निराकरण की तिथि: 26 से 29 अगस्त, 2023
  • अंतिम सूची जारी करने की तारीख: 31 अगस्त, 2023
  • स्वीकृति पत्रों का वितरण: 1 सितंबर से 3 सितंबर, 2023 तक
  • राशि का वितरण: 10 सिंतबर, 2023 से किया जाएगा
  • आगामी महीनों में भुगतान के लिए नियत तिथि- हर महीने की 10 तारीख को।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *