Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिन के प्रवास पर नर्मदापुरम जिले में आएंगे। सीएम शिवराज का तीसरी बार दौरा प्रस्तावित हुआ है। 14 जून और 22 जुलाई को भी सीएम के आने का प्रोग्राम था। लेकिन किन्हीं कारण से दौरा रद्द हुआ। अब सीएम शिवराज सिंह 25 जुलाई को सिवनी मालवा और बनखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में विकास पर्व का कार्यक्रम 25 जुलाई को जिले के बनखेड़ी और सिवनीमालवा के मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बनखेड़ी में दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन भी किया जाएगा। सीएम का दौरा प्रस्तावित होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *