Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • There Was No Consensus On The Geopolitical Issue, Developed Countries Argued That The G20 Was Not There To Discuss Security Issues.

इंदौर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में तीन दिनों से चल रही श्रम और रोजगार विषय पर चल रही G20 ग्रुप की मिनिस्टर लेवल की मीटिंग शुक्रवार को हुई। इंदौर में आयोजित G20 बैठक में भारत ने तीन एजेंडे रखे थे जिन पर 26 देशों ने अपनी सहमति दी। लेकिन जियो पॉलिटिकल इश्यू पर सहमति नहीं बन सकीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकसित देशों ने इस इश्यू पर तर्क दिया कि G20 सुरक्षा मसलों पर बात करने के लिए नहीं है।

G20 बैठक के बाद केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बैठक के समापन पर बताया कि भारत की ओर से G20 समूह के सामने 3 विषय रखे गए थे, जो पहले ईडब्ल्यूजी (एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप) बैठक में भी थे। इन पर सभी देशों ने सहमति दी है। यादव ने आगे बताया कि तीनों मुद्दों में एक पैरा जियो पॉलिटिकल इश्यू का था, इस पर सहमति नहीं बन पाई। तर्क दिया गया कि G20 सुरक्षा मसलों पर बात करने के लिए नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जियो पॉलिटिकल इश्यू पर विकासशील देशों ने तो अपनी सहमति जताई लेकिन विकसित देशों को इस इश्यू पर सहमति नहीं थी। वहीं इस इश्यू में लेबर को एक देश से दूसरे देश भेजने पर विकासशील देश तो सहमत नजर आए लेकिन विकसित देश सहमत नहीं थे।

यह तीन एजेंडे रखे थे भारत ने जिस पर सभी देशों ने जताई सहमति

पहला विषय ग्लोबल स्किल गैप

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पहला विषय ग्लोबल स्किल गैप था। दुनियाभर में तकनीक और मानव श्रम के बीच में एक गैप है, सभी देश इस पर मिलकर काम करेंगे। तय हुआ कि कि 2026 तक इसका क्लासिफ़िकेशन भी कर लिया जाएगा।

दूसरा विषय गिग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा

मंत्री ने बताया कि इस पर भी सभी देशों ने सहमति दी हैं। वहीं तय हुआ है कि 2030 तक सामाजिक सुरक्षा पर काम कर लिया जाएगा।

तीसरा विषय सक्षम वित्तीय सहायता और सुरक्षा

मंत्री यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है जब भारत की अध्यक्षता में श्रम और रोजगार को लेकर वैश्विक चिंता करते हुए विषय रखे गए। मंत्री ने कहा कि मंत्री समूह की बैठक का आउट-कम डॉक्यूमेंट अब जी-20 लीडर्स को सब्मिट होगा।

मेहमानों ने मप्र की कला संस्कृति और आतिथ्य को सराहा

इंदौर आए मेहमानों ने मप्र की कला संस्कृति और आतिथ्य को भी सराहा। यादव ने कहा कि मैं सबसे पहले इंदौर के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा उन्होंने बड़े उत्साह के साथ G20 की इस मीटिंग का आयोजन किया। यादव ने बताया कि बैठक में 176 डेलिगेट्स, जिनमें 26 मिनिस्टर, 15 अन्य प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। प्रमुख रूप से आईएलओ और वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। तीसरे दिन के समापन पर रात को 56 दुकान पर भोज आयोजित हुआ, जहां स्ट्रीट फूड के साथ विशेष व्यंजन परोसे गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *