Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पकड़े चार ठग आरोपी - Dainik Bhaskar

पुलिस ने पकड़े चार ठग आरोपी

ग्वालियर में शातिर ठग गिरोह ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर 38 लाख 50 हजार रुपए की चपत लगा दी। इस वारदात को अंजाम पांच ठगों ने दिया, जिसमें दो ने उन्हें झांसे में लिया और एक ने फर्जी आधार कार्ड बनाया तथा दो ने फर्जी पिता-पुत्र बनकर रजिस्ट्री की। घटना का पता उस समय चला जब प्रॉपर्टी कारोबारी जमीन पर कब्जा लेने पहुुंचा तो जमीन के असल मालिक उसके सामने आकर खड़े हो गए और मामले का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और शिकायत पुलिस अफसरों से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार ठगों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए ठगों से पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मुरैना निवासी रामस्वरूप तोमर पेशे से एक प्रॉपर्टी कारोबारी है और अशोक तिवारी के साथ पार्टनरशिप में जमीन खरीदने व बेचने का काम करते है। उनके इस काम में साभाराम गुर्जर और उनका बेटा आकाश गुर्जर दलाली कर मदद करते हैं। कुछ समय पूर्व आकाश और साभाराम उनके पास आए और बताया कि एक जमीन का सौदा आया है और जमीन मौके पर है और सस्ती मिल रही है। इस पर वह जमीन देखने के लिए भदरौली आए। जमीन की अच्छी लोकेशन होने पर वह सौदा के लिए तैयार हुए तो आकाश व साभाराम ने उन्हें जमीन के मालिक विजय राम और उनके बेटे प्रमोद धोबी से मिलवाया। जमीन का सौदा साढ़े 48 लाख रुपए में हुआ था। इसके बाद उन्होंने 15 लाख नगद देकर आठ-आठ लाख रुपए के चेक दे दिए। इसके बाद वह नौ लाख रुपए और उनसे ले गए। इसके बाद 10 लाख 90 हजार रुपए देकर जमीन की रजिस्ट्री में खर्चा आया।

कब्जा लेने पहुंचे तो खुला मामला

रजिस्ट्री के बाद जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तभी दो युवक आए और बताया कि यह जमीन उनकी है और जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने की बात कही तो युवकों ने बताया कि इस जमीन के मालिक विजयराम और प्रमोद हैं। इसका पता चलते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। मामला समझ में आते ही थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

चार पकड़े, एक फरार

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश गुर्जर, प्रमोद कुशवाह, विकास गोस्वामी, लीलाधर शाक्य को पकड़ लिया, जबकि मामले का खुलासा होने का पता चलते ही साभाराम गुर्जर फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि लीलाधर शाक्य को विजयराम बनाया और प्रमोद कुशवाह को उसका बेटा प्रमोद प्रजापति बनाया गया था और प्रमोद ने ही फर्जी आईडी तैयार की थी। जबकि विकास ने भदरौली में जमीन तलाशी थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि इस तरह और किसी के साथ भी ठगी तो नहीं की है।

फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम रवाना

थाना प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि एक प्रॉपर्टी कारोबारी को नकली आदमी खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार पांचवें आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *