Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

अशोकनगर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर के बहादुरपुर में बार-बार अघोषित बिजली की कटौती हो रही है। जिससे परेशान होकर शुक्रवार को स्थानीय निवासी विद्युत कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने दफ्तर का घेराव किया और कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर, अघोषित बिजली की कटौती बंद कराने की मांग की। इस दौरान कहा कि अब अगर बार-बार हो रही कटौती बंद नहीं होती है तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

दफ्तर का घेराव करने पहुंचे लोगों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से लगातार बिजली की बिना सूचना दिए कटौती की जा रही है। जबकि इस समय बारिश ना होने के कारण उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है।

साथ ही बताया कि स्कूलों में जो बच्चे पढ़ने के लिए जा रहे हैं, बार-बार बिजली की कटौती होने के कारण उन स्कूलों की छुट्टी जल्दी करना पड़ रहा है। वहीं 2 दिन पहले पूरी रात बिजली की कटौती रही, जिससे लोगों को रात भर परेशान होते रहे।

घेराव और नारेबाजी करने के बाद सभी लोगों ने वहां पर अधिकारी न मिलने के कारण एक कर्मचारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान जनपद सदस्य आदित्य त्रिवेदी, शाहनवाज खान, दाऊद खान, शोएब खान, हरिओम पाल, धर्मेंद्र रजक, मुकेश प्रजापति, कप्तान सिंह पंथी, हल्के सेन, विकास शर्मा, प्रदीप दबंग, जंगजीत ओझा, सूरज बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *