[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- Betul Panchayat Secretaries Will Be Warned From July 25, Demanding Agitation, Merger And Seventh Salary
बैतूल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंचायत सचिव संयुक्त संघ ने शुक्रवार को बैतूल में प्रदर्शन किया। वे संविलियन कर सातवां वेतनमान का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि 25 जुलाई तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन छेड़ देंगे। उन्होंने सचिव महापंचायत बुलाने की भी मांग की है।
बता दें कि अपनी मांगों के समर्थन में सचिवों ने कलेक्ट्रेट तक रैली का आयोजन किया। जिसमें जिले भर के सैकड़ों सचिव शामिल हुए। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर राजनंदिनी शरमा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
संघ ने कहा की पिछले 25 मई 2023 को मुख्यमंत्री हाउस में बैठक हुई थी और उस बैठक में तीनों संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी गई थी कि ग्राम पंचायत के सचिवों का संविलियन कर सातवां वेतनमान का लाभ दिया जाए। इस बैठक में मुख्यमंत्री जी ने सभी को आश्वस्त किया था कि तीन दिवस में महापंचायत बुलाकर सभी की मांगों का निराकरण किया जाएगा।
लेकिन मुख्यमंत्री हाउस के अधिकारियों की हठधमिर्ता की वजह से 20 हजार पंचायत सचिवों की महापंचायत नहीं हो पा रही है। केवल महापंचायत के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। यदि 25 जुलाई तक शासन ने पंचायत सचिवों को बुलाकर महापंचायत सातवां वेतनमान के साथ में विभाग में संविलियन नहीं किया तो बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

[ad_2]
Source link
