[ad_1]
भिंड25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भिंड में जवासा गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संर्पदंश से मौत हो गई। उक्त व्यक्ति पूजा करने के लिए मंदिर पर गया था। जब उसने पूजा के थैला में हाथ डाला तभी सर्पदंश का शिकार हो गया। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जवासा गांव के रहने वाले छबिरारम पुत्र नौवत राम कुशवाह अपने गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना करने गए हुए थे। वो अपने साथ हर रोज की तरह पूजा का थैला ले गए थे। पूजा के थैला में पहले से ही काला सांप छिपकर बैठा था।
जब छबिराम मंदिर पर पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना करते समय सामग्री निकाले जाने के लिए हाथ थैला में डाला तभी छिपकर बैठे सांप ने हमला बोल दिया। इसे छबिराम की मौत हो गई। इस बात की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंपते हुए अंतिम संस्कार कराया।
[ad_2]
Source link
