Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

छिंदवाड़ा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगामी दिनों में प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा में बीते तीन दिनों से कांग्रेस,बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर भिड़ी हुई है।कार्यकर्ताओ की लड़ाई में अब पीसीसी चीफ कमलनाथ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे और बीजेपी जिला अध्यक्ष बंटी साहू की एंट्री हो गई है।दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।विडियो के आधार पर बीजेपी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।इसी दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष बंटी साहू ने बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई पर कहा था कि कांग्रेस नेताओ की गुंडा गर्दी नही चलेगी।हैं।भारतीय जनता पार्टी शिकारपुर पहुंचकर कमलनाथ जी आमने सामने बात करेगी।

युवक कांग्रेस ने बीजेपी जिला अध्यक्ष के बयान से संबंधित विडियो के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।कोतवाली थाने में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बीजेपी जिला अध्यक्ष बंटी साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने प्रदर्शन किया था।प्रशासन ने जांच कर उचित कार्यवाही की बात की थी।

आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष नंदू सूर्यवंशी,निगम अध्यक्ष सोनू मागो,महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने कोतवाली थाने का घेराव किया ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि हमारी शिकायत में पुलिस एक्सपर्ट से बात कर सलाह लेने के नाम पर मामले को टाल रही है। हमारे कार्यकर्ताओ पर झूठे मामले बनाकर परेशान किया जा रहा है ,वही हम भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत प्रमाण सहित की है।सोशल मीडिया में विडियो में बीजेपी जिलाध्यक्ष बंटी साहू ने कमलनाथ जी को चुनौती दी थी, कि मामले में शिकारपुर आऊंगा और वही आकर बात करूंगा। कांग्रेस अध्यक्ष ओक्टे वने कहा कि बंटी साहू कि इतनी औकात नही है।ये दो कौड़ी का आदमी है।अगर पुलिस हमारी शिकायत पर कार्यवाही नही करती है तो हमारे कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया में इनके खिलाफ टिप्पणी करेंगे।इसके बाद पुलिस एक्सपर्ट से सलाह सलाह लेते रहे।बीजेपी जिले की फिज़ा को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। अगर पुलिस भाजपा जिला अध्यक्ष के बंटी साहू के खिलाफ कार्यवाही नही करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जेल भरो आंदोलन करेंगे।

पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि अगर कमलनाथ का भ्रष्टाचार उजागर करना और कार्यकर्ता के लिए लडना दो कौड़ी का तो हां हम दो कौड़ी के सही

बीजेपी के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकेटे छिंदवाड़ा के मूल निवासी हैं और छिंदवाड़ा वासियों की ऐसी भाषा नही होती है।उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ता के लिए लडना यदि दो कौड़ी की बात है तो हां हम दो कौड़ी के हैं।भाजपा कार्यकर्ताओ के खड़ा होना और कमलनाथ के भ्रष्टाचार उजागर करना अगर दो कौड़ी का काम है तो हमें गर्व है हम दो कौड़ी के हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *