Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

मुरैना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुरैना जिले के सिंहोंनियां थाना क्षेत्र में क्वारी नदी में एक बड़ा हादसा हो गया यहां पर भेंस चराने गया एक युवक नदी में डूब गया है। जिसका रेस्क्यू कर तलाश की जा रही है , मगर अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है। घटना गुरुवार की है।

जानकारी के अनुसार अंबाह तहसील के ग्राम पंचायत बेहड़ खड़िया निवासी पप्पू सिंह तोमर का 22 बर्षीय पुत्र दीपक सिंह तोमर सुबह भेंस चराने के लिए गया था। भेंस चराते चराते क्वारी नदी के पास पहुंचा जहां पर अचानक से नदी में गिर गया । यह घटना दिन के लगभग 11 बजे की बताई गई है। युवक के नदी में डूबने की सूचना जैसे गांव में फैली तो तुरंत ही घटना स्थल पर भारी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचना दी तुरंत ही NDRF की टीम बुलाकर नदी में ढूंढने का प्रयास किया गया मगर साम होने तक युवक नहीं मिल सका है अब कल सुबह फिर से रेस्क्यू कर तलाश की जाएगी। वहीं युवक के साथ हुए इस हादसे के बाद पूरे गाँव में शोक ब्याप्त है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *