[ad_1]
बड़वानी42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर के रुकमणी नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के पहले स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव मनाया गया। गुरुवार शाम 7.30 बजे कलश यात्रा के साथ महोत्सव का समापन किया गया। मंदिर समिति सहित रहवासियों और मातृशक्ति के सहयोग से यह आयोजन किया गया।
स्थापना महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को रात्रि साढ़े आठ बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। वहीं दूसरे दिन बुधवार को रात 9 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रसिद्ध स्वर लता म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।
वहीं गुरुवार को सुबह 9 बजे से शहर के राजघाट रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से शहर के प्रमुख मार्ग से बस स्टैंड, कोर्ट चौराहा होते हुए नवलपुरा से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर रुकमणी नगर तक मां नर्मदा का जल लेकर मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के मंदिर पहुंचने पर रुकमणी नगर सहित सुखविलास कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा के जल से प्रकांड पंडित अंकुर शुक्ला प्रीतम महाराज के माध्यम से विधि- विधान से भगवान का रुद्राभिषेक किया गया। शाम 7.30 बजे महाआरती कर महाप्रसादी बांटी गई, जिसमें 30 किलो ड्राई फ्रूट, साबूदाने की खिचड़ी और 40 किलो आलू की मिठाई की प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।



[ad_2]
Source link
