Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

बैतूल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुलताई विकासखंड के ग्राम येनस के शासकीय हाई स्कूल में गणित के शिक्षक नहीं हैं। इससे नाराज सैकड़ों विद्यार्थियों के पालकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने साफ कहा है कि 3 दिन में स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई तो वो अपने बच्चों की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) स्कूल से निकाल लेंगे।

बच्चों के पालकों ने बताया कि हाई स्कूल में गणित विषय का शिक्षक विगत 16 वर्षों से नहीं है। विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही हैं। विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि 3 दिनों के भीतर गणित विषय के शिक्षक की व्यवस्था नहीं हुई तो समस्त विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों की टीसी निकालने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *