Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम द्वारा शहर के 3 प्रमुख नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम एक दो दिन शुरू हो जाएगा। इसकी एजेंसी भी फाइनल हो गई है। बता दें कि नाले छोटे होने से वर्तमान में बारिश का पानी शहर में जमा होता है। जिससे जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उपजने से आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम कार्यपालन यंत्री प्रेम साहू के अनुसार शनवारा, सिंधीपुरा और कड़वीसा नाले का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डिजाइन तैयार कर ली गई है। अब इसका सर्वे कराया जा रहा है। दो दिन के भीतर सर्वे चालू हो जाएगा। इसकी डीपीआर बनाने के बाद एजेंसी फाइनल कर ली गई थी। इन तीन बड़े नालों के बाद अन्य छोटे नालों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

ताप्ती नदी में पहुंचता है गंदा पानी

शहर से निकलने वाला गंदा पानी ताप्ती नदी में छोड़ा जाता है। बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा इसकी भी प्लानिंग की जा रही है कि यह गंदा पानी ताप्ती नदी में न मिले। नालों के निर्माण के बाद इस दिशा में भी काम किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *