[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Balaghat
- President, Secretary And New Members Were Administered The Oath Of Social Service, Environmental Protection
बालाघाटएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर्स की वर्ष 2023-24 की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार रात को हुआ। नवेगांव स्थित लॉन में मुख्य मुख्य आतिथ्य डीजीई अखिल मिश्रा ने सभी को शपथ्ज्ञ दिलाई। इसमें पीडीजी सुनील पाठक, डॉ. निखिलेश त्रिवेदी, एजी जसमित पसरिचा, आशीष जैन एवं पीडीएसजी आलमसिंह रूपरा के विशिष्ट आतिथि के रूप में मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह क्लब से पहले अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं सचिव लोकमान गुड्डु कौशल ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को प्रभार सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह चंदेल और सचिव विशाल मंगलानी ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर्स के कार्यक्रमों के अलावा इस वर्ष समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य में क्लब ने बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया है। आगामी समय में उन कार्यों को टीम के साथ मिलकर किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने बताया कि युवा पीढ़ी को भी समाजसेवा से जोड़ने की मंशा से जल्द ही रोट्रेक्ट, सटेलाइट क्लब का भी गठन किया जाएगा। इसमें युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। शपथ ग्रहण समारोह में नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह चंदेल, सचिव विशाल मंगलानी, उपाध्यक्ष भरत छुट्टानी, पवन चंदानी, मोहित सचदेवा, आदित्य पंडित, इकबाल मंसुरी, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, सहसचिव सोनु बर्वे, संजय अग्रवाल, क्लब फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. निखिलेश त्रिवेदी, क्लब मेंबरशिप चेयरमैन महेन्द्र देशमुख, क्लब एक्जीक्यूटिव चेयरमेन प्रजेश बिसेन, क्लब पब्लिक इमेज चेयरमैन तपेश असाटी, क्लब सर्विस प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय गुप्ता, सार्जेंट भानुप्रतापसिंह चौधरी सहित नवीन सदस्य रोटे. आकाश ठाकुर, विकास सचदेव, प्रितेश चौरड़िया, विक्की जिवानी, सुयश गुप्ता, डॉ. विक्की खोब्रागढ़े, नवीन दाते, डॉ. रोशन कापरे और दीपक मोटवानी ने समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इस दौरान शहर की सामाजिक संस्थाये पूज्य सिंधी पंचायत, रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा, अग्रवाल समाज, वैश्य समाज, पतंजली योगपीठ, रोटरी क्लब ऑफ इनरव्हील टाईग्रेस, बॉडी बिल्डिंग एशोसिएशन, जिला कराते संघ्ज्ञ, दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, सिंधु सेना सहित शहर की अन्य संस्थाओं, द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनायें दी गई। शपथ ग्रहण समारोह में सभी रोटेरियन साथी मौजूद थे।

[ad_2]
Source link
