[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- CM Shivraj Tweeted The Information, By August 31, Recommendations Will Have To Be Sent To The Government
भोपाल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पटवारी चयन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मप्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पटवारी चयन परीक्षा के मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
सीएम ने ट्वीट कर लिखा- कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित ग्रुप-2 , सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। जांच में इस परीक्षा से संबंधित शिकायतों और जांच के दौरान सभी बिंदुओं पर भी जांच की जाए। जांच के निष्कर्षों के आधार पर यथोचित अनुशंसाएं 31 अगस्त 2023 तक राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी।

सिवनी में कहा- जब तक संदेह खत्म नहीं होता नियुक्ति नहीं होगी
पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर हो रहे विवाद के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी में मंच से कहा- मप्र में अभी 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरियों में भर्ती जारी है। 55000 पदों पर पूरी हो चुकी है और बाकी अभी पुलिस की भर्ती के आवेदन भर दिए गए हैं। सीएम ने कहा- पटवारी के मामले में थोड़ा सा संदेह पैदा हुआ तो मैंने तय कर दिया की नियुक्तियां नहीं होगी।
संदेश जब तक समाप्त नहीं करेंगे कोई नियुक्ति नहीं होंगी। जांच होगी और गड़बड़ पाए जाने पर, गड़बड़ करने वाले को मामा ठीक कर देगा। कोई चिंता मत करना लेकिन बताओ…, जितनी भर्तियां मामा कर रहा है कांग्रेस ने कभी की थी क्या? बेरोजगारी भत्ता देंगे। याद है कि भूल गए… किसी को दिया क्या?
[ad_2]
Source link
