[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Took Away Cash Along With Gold And Silver Ornaments, The Family Had Gone To Attend Daughter’s Birthday Party
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चोरी के बाद घर में खुली पड़ी अलमारी
ग्वालियर में एक ठेकेदार के सूने घर को अपना निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात की है। ठेकेदार अपनी बेटी के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे तभी मौका पाकर चोर सोने-चांदी के जेवरात सहित 70 हजार रुपए चुरा कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब पीडि़त परिवार बर्थ डे पार्टी से वापस घर आया तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश के लिए घर के आसपास लगे CCTV चेक कर रही है जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले रमेश तिवारी पेशे से एक ठेकेदार है और बीते रोज सिटी सेंटर में उनकी बेटी सोनम तिवारी का बर्थ डे सेलीब्रेट करने गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे 70 हजार रुपए के साथ ही पांच तोला सोने, 250 ग्राम चांदी के जेवर सहित एक लैपटॉप व अन्य जरूरी दस्तावेज पार कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब वह वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दर्शन करने गया परिवार, चोर ले उडे नगदी गहने
मुरार थाना क्षेत्र के गुलाब पुरी निवासी प्रमोद कुमार शुक्ल आर्मी से रिटायर्ड है और आठ जुलाई को वह परिवार के साथ अमरनाथ दर्शन करने के लिए गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे 55 हजार रुपए नगदी सहित सोने व चांदी के जेवर सहित करीब दो लाख का माल पार कर ले गए। घटना का पता बीती रात चला जब वह वापस आए तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
वारदात CCTV में कैद
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि 12 जुलाई की रात करीब पौने एक बजे बालकनी के रास्ते एक चोर अंदर दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
CCTV से चोरों की तलाश
सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों में चोरी वारदात की है। पीड़ितो की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश के लिए CCTV चेक किए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link
