Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भिंड जिले में लंबे समय से जमे पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया। भिंड से स्थापित होने वाले निरीक्षकों में सबसे ज्यादा शिवपुरी जिले में नई पारी शुरू करेंगे। वही ग्वालियर समय दूसरे जिलों से आने वाले निरीक्षक भिंड जिले के थाना प्रभारी के तौर पर कमाल संभालेंगे। भिंड से स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों की संख्या 12 है, जबकि आने वाले निरीक्षक 10 है।

छह निरीक्षक शिवपुरी, दो ग्वालियर गए

देर रात में पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है। यह तबादला में सूची लंबे समय से एक ही जिले में सेवा देने वाले निरीक्षकों की थी। भिंड जिले से 12 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं छह निरीक्षकों को शिवपुरी भेजा गया, जिसमें उदय भान सिंह यादव, शिव सिंह यादव, नरेंद्र सिंह कुशवाह, केदार सिंह यादव, जितेंद्र मावई शामिल हैं। वही निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उपेंद्र जारी, दोनों को ग्वालियर स्थानांतरित कर भेजा गया है। निरीक्षक विनोद विनायक करकरे को सागर, दीनबंधु तोमर को उज्जैन , प्रमोद साहू को जबलपुर, संजीव तिवारी श्योपुर और मनोज सिंह राजपूत शिवपुरी गए।

  • भिण्ड आने वाले निरीक्षकों में परमानंद शर्मा दतिया से भिण्ड,राजेश शर्मा श्योपुर से भिण्ड, प्रवीण चौहान मुरैना से भिण्ड, प्रदीप सोनी,अशोकनगर से भिण्ड, प्रशांत यादव ग्वालियर से भिण्ड, अनीता मिश्रा ग्वालियर से भिण्ड, विश्वदीप परिहार-धार से भिण्ड, रामनारायण भदौरिया–इंदौर से भिण्ड, गिरीश कुमार –बड़वानी से भिण्ड, सत्येंद्र सिंह राजपूत-दमोह से भिण्ड आए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *