Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • Governor Mangubhai Patel Honored, Said This Award Is Dedicated To My Sehore And Shiva Devotees

सीहोरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश’ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन शामिल हुए। जहां उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित किया। इस समारोह में आध्यात्म के क्षेत्र में पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्यपाल सहित अन्य मंचासीन लोगों ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे सीहोर और संपूर्ण शिव भक्तों को समर्पित है।

‘चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश’ पुरस्कार समारोह के दूसरे संस्करण को लेकर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में भव्य तैयारियां की गई। समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने पुरस्कारों का वितरण किया।

राज्यपाल ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित ओमप्रकाश मेहता, पद्मश्री मुनीश्वर डावर, पॉवर लिफ्टर प्लेयर भावना टोककर, विधायक कृष्णा गौर, हेमंत तिवारी, फिल्म अभिनेत्री सौम्य टंडन, फिल्म निर्देशक अनिल सिंह चन्देल, उमाशंकर सिंह, विनोद कुमार अग्रवाल, जयनारायण चौकसे, रिटायर्ड अधिकारी अन्वेषण मंगलम, रोहित जैन, डॉक्टर अजय राणा, मनोज साहू, अभिषेक पांडे को सम्मानित किया है।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि चैंपियन ऑफ चेंज जैसे अवॉर्ड समाज में नई चेतना का संचार करते हैं। मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाया है। जिन व्यक्तियों और शख्सियतों को सम्मानित किया गया है, वे समाज में आने वाले समय में अपना योगदान भरपूर तरीके से देंगे।

बुधवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर से गाडिय़ों के काफिले के साथ पंडित श्री मिश्रा भोपाल पहुंचे जहां पर राज्यपाल के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। चैंपियंस ऑफ चेंज (सीओसी) सामुदायिक सेवा, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है, जिसका चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और एनएचआरसी और न्यायमूर्ति के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में संवैधानिक जूरी सदस्यों द्वारा किया जाता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *