Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

छिंदवाड़ा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आदर्श नगर छिंदवाडा स्थित पूजा प्राईम टावर में स्थित इंटरनेशिया मार्केटिंग कंपनी के एजेंटो द्वारा रोजगार का लालच देकर क्षेत्र के युवक युवतियों को बुलाकर छल एवं षडयंत्र पूर्वक राशि जमा कराकर लाखों रुपये ठगने की शिकायत देहात थाना प्रभारी जी.एस उईके ने जांच के बाद इंटरनेशीय कम्पनी के एजेन्ट श्रीओम वर्मा, रघुवीर यादव, शुभम धुर्वे, राजा चंद्रवंशी, सोहिल खान एवं अन्य कर्मचारियों पर द्वारा क्षेत्र के युवक युवतियों और नाबालिक बच्चों को बुलाकर छल एवं षडयंत्र पूर्वक राशि जमा कराकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।

पुलिस ने धारा 420, 409, 120 बी भा.द.वि. सह पठित धारा 21/3 वैनिंग आफ अनरेगुलेटेड डिपोजिट स्कीम सन् 2019 का दंडनीय अपराध होना पाये जाने से अपराध पंजीबंद किया है। वही पुलिस ने आदर्श नगर छिंदवाडा स्थित पूजा प्राईम टावर में स्थित इंटरनेशिया मार्केटिंग कंपनी से कंपनी में संरक्षित रजिस्टर, रिकार्ड, कम्प्युटर एवं अपराध से संबंधित अन्य साक्ष्य एकत्रित कर जप्त किये गये है, उक्त कंपनी के पदाधिकारी व एजेंटों से सघन पूछताछ जारी है ।

इस टीम ने की कार्रवाई

थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जी.एस. उईके उनि वर्षा सिंहसउनि बलवंत बघेल, सउनि राधेश्याम मुडिया, सउनि नरेन्द्र उपाध्याय,प्र. आर. लीलाधर कुसमरिया, प्र. आर. अमीर सिंह, प्र. आर. अरूण शर्मा, प्र.आर रामेश्वर डेहरिया, प्रआर. अनिल विश्वकर्मा, प्रआर योगेंद्र बेलवंशी, योगेश धुर्वे, प्रआर थान सिंह बट्टी, जीवन रघुवंशी, आर. संजय तुरकर, आर.गजानंद मर्रापे, संतोष निवारे एवं सायबर सेल छिंदवाडा की विशेष टीम- आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अखिलेश हिंगवे, मोहित चंद्रवंशी ने सफलता हासिल की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *