Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गुरुवार को सीके ग्रीन्स कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत लाइन का रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे बिजली बंद रहेगी।

बिजली कंपनी कार्यपालन यंत्री प्रेमचंद पटेल ने बताया- सीके ग्रीन्स कॉलोनी, सीके ग्रेंड कॉलोनी और सीके ग्रेंड कॉलोनी-द्वितीय का विद्युत संबंधी रखरखाव किया जाएगा। इसके कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए समय कम ज्यादा भी किया जा सकता है।

3 कॉलोनियों में होगा मेंटेनेंस

बिजली कंपनी के अनुसार तीनों कॉलोनियों में मेंटेनेंस होगा। यहां अधिकांश आवासीय क्षेत्र है। सुबह 9 बजे से रखरखाव का काम चालू होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *