[ad_1]
मुरैना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी मुरैना में सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा 25 जुलाई से निकाली जाएगी तथा सभी 322 पोलिंग बूथ से होकर निकलेगी। यह बात पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेसी युवा नेता जसवीर सिंह गुर्जर ने कहीं।
उन्होंने बताया है कि उनकी पार्टी की प्रमुख प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर में आ रही हैं इसके लिए वे अपने एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ उनका समर्थन एवं उत्साहवर्धन करने के लिए ग्वालियर जाएंगे। उन्होंने बताया कि सत्ता परिवर्तन यात्रा का प्रमुख उद्देश्य पिछले 18 सालों में भाजपा ने जो गलत काम किए हैं उनका भंडाफोड़ करने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान हर पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वहां से संबंधित लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा ने अपने शासनकाल के दौरान कितना भ्रष्टाचार किया है तथा उनके वाजिब हक पर डाका डाला है।
लोगों की समस्याओं का नहीं हो रहा निदान
जसवीर गुर्जर ने बताया कि मुरैना की जनता खासकर गरीब जनता बहुत परेशान है। उसकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण मुरैना के कलेक्टर एवं एसपी की जन सुनवाईयों में लगने वाली भीड़ है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है और वे अब सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।
भाजपा की करनी और कथनी में अंतर
उन्होंने भाजपा पार्टी पर बरसते हुए कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा पार्टी के नेता अपने छोटे से छोटे कामों को बढ़ा चढ़ाकर कहते हैं जबकि हकीकत के धरातल पर देखा जाए तो वह काम 0 मात्र रह जाते हैं।
[ad_2]
Source link
