Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

कटनी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के केवलारी से हीरापुर कौड़िया की ओर जाने वाली रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि केवलारी निवासी नरेश पिता भूरा कोल (35) और असीम कोल मंगलवार रात को पैदल अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने केवलारी से हीरापुर-कौड़िया रोड पर दोनो को टक्कर मार दी। इसमें नरेश कोल की मौत हो गई, जबकि असीम कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल असीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को अंजाम देने वाला चालक कार छोड़ कर भाग गया है। पुलिस ने मृतक नरेश कोल के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *