Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • There Was A Lot Of Pain, Two Thousand Rupees Were Given, Then The Operation Was Done; Disorders Found In Surgery Ward Number 27

सागर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वार्ड में कूलर नहीं चल रहे थे, इसलिए मरीज नंगे बदन गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे थे। - Dainik Bhaskar

वार्ड में कूलर नहीं चल रहे थे, इसलिए मरीज नंगे बदन गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे थे।

बुुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज अस्पताल का वार्ड क्रमांक 27, यहां सर्जरी के मरीज भर्ती हैं। यहां कुल 30 पलंग हैं। मरीज 22 भर्ती हैं। नर्सिंग स्टेशन पर नर्सिंग स्टाफ भी मुस्तैदी से बैठा हुआ है। इसी दाैरान वार्ड में युवक हाथ के पंजे काे ताैलिया से ढंके हुए वार्ड में अपने साथी से मिलने आता है।

  • दिन- मंगलवार, स्थान- बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज अस्पताल
  • समय- दाेपहर 1 से 3 बजे तक

इस युवक चंद्रप्रसाद आठिया ने बताया कि राहतगढ़ का रहने वाला हूं। 12 जुलाई काे उसकी इसी वार्ड से छुट्टी हुई है। उसके हाथ में चाेट के बाद ऑपरेशन किया गया है। लाेहे की प्लेट लगाई है। जब उससे अनुभव के संबंध में पूछा गया ताे बाेला कि चाेट के बाद बहुत दर्द हाे रहा था।

ऑपरेशन राेज टाला जा रहा था। इसके बाद वार्ड में स्ट्रेचर लेकर आने वालाें काे दाे हजार रुपए दिए तब ऑपरेशन हुआ। डाॅक्टर भी देने काे बाेल रहे थे। आठिया ने बताया कि अस्पताल में लाेग मजबूरी का फायदा उठाते हैं। पैसे देने के बाद ही ऑपरेशन किया गया है। यह एक मामला है। यहां हर राेज इस तरह के प्रकरण आते हैं। वार्ड में भर्ती अन्य लाेगाें ने भी चंद्रप्रसाद आठिया का समर्थन किया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एसके पिप्पल के मुताबिक अस्पताल में काेई पैसा नहीं लिया जाता है। यदि मरीजाें काे काेई शिकायत है ताे उन्हें कार्यालय में आकर शिकायत करना चाहिए।

कूलर बंद, मरीज गर्मी में रहने काे मजबृूर
वार्ड में ज्यादातर मरीज सर्जरी वाले भर्ती हैं। उनके परिजन हैं लेकिन यहां कूलर बंद हैं। जाे कूलर रखे हैं उनमें पानी नहीं है। मरीज पंखे चलाकर बैठे व लेटे हैं। वार्ड में खूब गर्मी व उमस है। इस दाैरान नर्साें के लिए कूलर चलते रहे।

सफाई – वार्ड में सफाई मिली।
चूहे – यह तीसरे माले पर है। वार्ड में चूहे नहीं मिले।

गद्दे – फटे हुए हैं

यहां करें शिकायत

  • मरीजाें काे यदि काेई समस्या है ताे वे अधीक्षक कार्यालय में जाकर लिखित में शिकायत कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह वार्ड से ही माेबाइल से नंबर डायल कर की जा सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *