Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • Satna Religious Journey During The Election Period: Chitrakoot MLA Did Padayatra With Supporters And Anointed Gabinath With Mandakini Water

सतना15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनावी वर्ष में धर्म के जरिए सियासी गुणा-गणित साधने प्रदेश भर में चल रहीं सियासतदारों की कोशिशों के बीच कहीं भगवत कथा सहारा बनी हैं तो कहीं यज्ञ अनुष्ठान में नेताओं को संजीवनी नजर आ रही है। हर नेता चुनाव से पहले कुछ न कुछ ऐसा कर लेना चाहता है जिससे टेम्प्रेचर जांचा जा सके। सतना जिले के चित्रकूट विधयाक नीलांशु चतुर्वेदी ने भी इसी राह पर कदम बढ़ाए हैं।

चित्रकूट क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दो धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए पदयात्रा निकली और चित्रकूट में मतगेजन्द्र नाथ स्वामी तथा बिरसिंहपुर में गैबीनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए जल चित्रकूट में बहने वाली पावन सलिला मंदाकिनी से लाया गया। मंगलवार को विधायक नीलांशु ने बिरसिंहपुर में मंदाकिनी के जल से भगवान गैबीनाथ का जलाभिषेक किया।

इसके पूर्व यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई को चित्रकूट से हुई थी जहां मंदाकिनी से जल लेकर विधायक ने महाराजाधिराज मत गजेंद्र नाथ स्वामी के मंदिर में जलाभिषेक किया था। यह यात्रा 17 जुलाई की शाम बिरसिंहपुर पहुंची। विधायक ने अपने पदयात्री समर्थकों के साथ बिरसिंहपुर आईटीआई में विश्राम किया। वे मंगलवार की सुबह जय कारों के साथ जलाभिषेक करने गैबीनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ समर्थकों की भीड़ भी चल रही थी। पदयात्रा का समापन बिरसिंहपुर में आयोजित विशाल भंडारे के साथ होना है।

विधायक समर्थकों का कहना है कि सावन के महीने में विधायक ने यह यात्रा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर अपने क्षेत्र को दउरी सागर बांध और अंधरा खोह बांध की सौगात के जरिए पानीदार बनाए जाने पर भगवान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए निकाली है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने सीएम की घोषणा के अनुरूप इन दोनों जल संरचनाओं के निर्माण को पिछले दिनों मंजूरी दी है।

उधर, राजनैतिक जानकार बताते हैं कि चुनाव के चंद महीने पहले विधायक नीलांशु ने यह धार्मिक पदयात्रा क्षेत्र में अपना प्रभाव और टेम्प्रेचर नापने के लिए निकाली है। दरअसल, चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बिरसिंहपुर क्षेत्र से जुड़ता है और चुनाव में वोटों के लिहाज से इस क्षेत्र की भूमिका अहम होती है।

विधायक ने चित्रकूट से बिरसिंहपुर तक पदयात्रा निकाल कर रेलवे लाइन के जरिए विभाजित होने वाले दोनो क्षेत्रो को एक करने का प्रयास किया है। उनका खास फोकस लाइन के इस पार यानी बिरसिंहपुर क्षेत्र पर है। इसी लिहाज से इस पदयात्रा की 14 जुलाई से शुरुआत होने के पहले 13 जुलाई को उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की मौजूदगी में बिरसिंहपुर में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *