[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- She Was Insisting On Calling Her Lover On The Spot, On The Advice Of The Police She Landed After Three And A Half Hours
शिवपुरीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

शिवपुरी जिले के मगरोनी चौकी क्षेत्र के पनघटा गांव में एक महिला टावर चढ़कर अपने प्रेमी को बुलाने की मांग करने लगी। करीब साढ़े 3 घंटे के बाद महिला समझाइश के बाद टावर से उतरने को राजी हुई। इस दौरान पुलिस सहित एसडीआरएफ ने टावर के नीचे सुरक्षा के इंतजाम कर लिए थे।
जानकारी के अनुसार पनघटा गांव की रहने वाली एक महिला आज सुबह 7 बजे गांव के पास पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा सहित नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। महिला लगातार जितेंद्र नाम के व्यक्ति को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी।
पुलिस ने महिला को नीचे उतरने की अपील भी की, लेकिन महिला नीचे नहीं उतरी और वह अपनी मांग पर अड़ी रही। महिला के हट को देखते हुए एहतियातन मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिसने टावर के नीचे जाल इत्यादि सुरक्षा के इंतजाम कर लिए। करीब 10:30 बजे महिला नीचे उतरने को राजी हुई।
जानकारी के अनुसार पनघटा गांव की रहने वाली महिला शादीशुदा है उसके दो बच्चे भी हैं उसकी शादी खनियाधाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। पति से हुए झगड़े के बाद कई महीनों से महिला अपने मायके पनघटा में ही रह रही थी।
बताया गया है कि महिला का जितेंद्र नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग भी था। आज महिला सुबह एकाएक टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। अब पुलिस सहित प्रशासन महिला से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
[ad_2]
Source link
