Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • One Killed, The Other Seriously Injured; The Accident Happened While Going From Harda To Chhanera

हरदा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को नर्मदापुर खंडवा स्टेट हाईवे पर ग्राम मुहाल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया भेजा गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीष्म कालीन मूंग की फसल बेचने के लिए कृष्णा वेयरहाउस के बाहर सड़क पर खड़ी ट्रॉली तुलाई के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान रात करीब 9 बजे के आसपास सड़क पर अंधेरा होने के चलते बाइक खड़ी ट्रॉली में जा घुसी। जिसके चलते बाइक सवार युवक खंडवा जिले की छनेरा निवासी 22 वर्षीय सौरभ पिता राजेश पारदे कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही उसका दूसरा साथी जयदीप पिता रामदास मर्सकोले निवासी ग्राम दावड़ी गम्भीर रूप से घायल हो गया है।पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए खिरकिया भेज दिया है।मंगलवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *