Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

भोपाल38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भोपाल में पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने जल्द भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

भोपाल में पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने जल्द भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश में कितने जिले हैं? नर्मदापुरम संभाग में कितने जिले हैं। ऐसे आसान सवालों के जवाब देकर पटवारी भर्ती में तीसरा स्थान हासिल करने वाली पूनम राजावत को अब इनका जवाब याद नहीं है। पूनम का सेंटर भी भाजपा विधायक के NRI कॉलेज में था। यहां से टॉप-10 में से 7 उम्मीदवार निकले हैं।

पटवारी भर्ती परीक्षा में ग्वालियर के एक ही सेंटर से टॉप-10 में 7 कैंडिडेट होने के कारण धांधली के आरोप लग रहे हैं। मुख्यमंत्री इसके रिजल्ट के आधार पर होने वाली भर्ती पर रोक लगा चुके हैं। इस भर्ती में चयनित हो चुके लगभग 1000 उम्मीदवार सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में जुटे थे। 15 अगस्त को नियुक्ति देने की मांग की। CM हाउस जाकर कहा कि जांच होने दीजिए और नियुक्ति भी दीजिए।

उधर, ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 के एक टॉपर समेत अन्य चयनित उम्मीदवारों की भूमिका संदेह के घेरे में है। उन्होंने इस परीक्षा में अपने आप को शारीरिक रूप से दिव्यांग बताया, लेकिन तीन महीने बाद हुई वन रक्षक और जेल प्रहरी की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 में ये सभी फिट हो गए। वनरक्षक और जेल प्रहरी की परीक्षा में विकलांगता कोटा नहीं होता। दोनों भर्ती परीक्षाओं के फॉर्म जनवरी, फरवरी 2023 में भरे गए थे। ये सभी जानकारियां परीक्षा संबंधी रिकाॅर्ड से उजागर हुईं।

पटवारी भर्ती परीक्षा पर कांग्रेस भी लगातार मध्यप्रदेश सरकार पर हमलावर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ऐसे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और रिजल्ट ट्वीट कर सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट में पूछा- पटवारी भर्ती परीक्षा में जो अभ्यर्थी दिव्यांग थे, वे वन रक्षक-जेल प्रहरी परीक्षा में फिट कैसे हो गए। यह कौन सा नया प्रयोग है।

पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं ने जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन किया।

पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं ने जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन किया।

खबर में पोल पर अपनी राय दे सकते हैं।

ये भी गजब है…

3 महीने पहले दिव्यांग, अब फिट

  • मुकेश गुर्जर पुत्र सुरेंद्र गुर्जर पटवारी भर्ती परीक्षा में विकलांग, लेकिन वन रक्षक भर्ती में फिट। यह समग्र विकास विस्तार अधिकारी के लिए चयनित हैं।
  • आकाश शर्मा पटवारी भर्ती परीक्षा में विकलांग, लेकिन वनरक्षक परीक्षा में फिट। पटवारी भर्ती परीक्षा में टॉप-10 में 8वां स्थान प्राप्त किया है।

दो सगे भाइयों की उम्र में सिर्फ 6 दिन का अंतर?

जौरा के प्रवीण व मनोज त्यागी पटवारी परीक्षा में पास हो गए हैं। दोनों भाइयों के जन्म के बीच 6 दिन का अंतर है। जौरा से 21 पास हुए हैं। इनमें से 15 दिव्यांग हैं।

कांग्रेस के सीनियर लीडर अरुण यादव ने ट्वीट कर पटवारी भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के सीनियर लीडर अरुण यादव ने ट्वीट कर पटवारी भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाए हैं।

सेंटर मैंने खुद नहीं चुना, शासन नियुक्ति दे, फिर जांच करवाते रहें

पटवारी भर्ती परीक्षा में शिवपुरी जिले की छात्रा पूजा रावत ने 177 अंक लाकर टॉपर सूची में 5वां स्थान बनाया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, मैं शासन से कहना चाहती हूं कि हमें नियुक्ति दी जाए। जिस तरह की जांच करवानी है, वो शासन करवाता रहे। मेरा सेंटर मैंने खुद नहीं चुना था। वो तो मुझे मिला था।

मेरे पिताजी इन सब चीजों से बहुत परेशान हैं। लोग हमें आकर बोलते हैं कि तुम ऐसा कैसे कर सकती हो। मेरे परिवार के हालात पहले से ही ठीक नहीं हैं। मैं छात्रावास में पढ़ी एक छात्रा हूं। यह जो भी बोलने वाले लोग हैं, वे पहले मेरे घर की स्थिति को आकर देखें।

VIDEO में कहा- 15 लाख दिए, छात्रा बोली- VIDEO में मैं नहीं

वायरल VIDEO में खुद को मधुलता गड़वाल बताने वाली युवती का कहना है, मेरे बारे में जो भी चर्चा है कि मैंने 15 लाख रुपए दिए। क्या कोई ऐसे ऑफर दे तो आप नहीं मानेंगे? मधुलता से जब दैनिक भास्कर ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीर लगाकर किसी ने VIDEO वायरल किया है। ये हकीकत में वे नहीं हैं। उनके खिलाफ किसी ने साजिश रची है।

कांग्रेस क्यों सरकार पर हमलावर…

BJP विधायक के कॉलेज के सेंटर से पटवारी भर्ती में टॉप-10 में 7 उम्मीदवार

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) व पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद है। भर्ती परीक्षा के टॉप-10 की लिस्ट में से 7 उम्मीदवारों ने ग्वालियर के जिस केंद्र में परीक्षा दी, वह ​भिंड के भाजपा विधायक संजीव कुशवाहा का है। इस सेंटर से 114 लोगों का चयन हुआ है। विधायक के सेंटर से 7 टॉपर होने पर उम्मीदवारों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

टॉप-10 में शामिल इन सातों उम्मीदवारों का सेंटर ग्वालियर के NRI कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में था। इन उम्मीदवारों के रोल नंबर की सीरीज भी एक जैसे शुरुआती अंक ‘2488’ से हुई। इन सात में 5 उम्मीदवारों के हस्ताक्षर हिंदी में हैं। हस्ताक्षर में भी सिर्फ नाम लिखा गया है। किसी तरह की बनावट नहीं है। इसके बाद फर्जीवाड़े के आरोप बढ़ गए हैं। इन 7 टॉपर्स ने कुल 200 अंक में से 174.88 से 183.36 तक प्राप्त किए हैं। यह अंक नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के बाद फाइनल रिजल्ट में मिले हैं।

नॉर्मलाइजेशन के बाद करीब 10 अंक तक घटे और बढ़े हैं। जिन प्रश्नों को ईएसबी ने परीक्षा के बाद कैंसिल कर दिया और उनके नंबर नहीं दिए गए, उनके उत्तर भी इन उम्मीदवारों ने सही दर्ज किए थे। एक टॉपर उम्मीदवार के 11 प्रश्न कैंसिल किए हैं, उनमें से 10 के उत्तर सही लिखे थे।

ये भी पढ़िए…

छात्रा ने कहा- मेरी माली हालत ऐसी नहीं कि 15 लाख दे सकूं

शिवपुरी की पूजा रावत भर्ती प्रक्रिया के विरोध से दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने पटवारी परीक्षा का फॉर्म भरा था। मुझे एनआरआई कॉलेज सेंटर मिला। इससे पहले मैं कभी इस कॉलेज में नहीं गई, न कभी देखा। मेरे अच्छे नंबर आए, जो मैंने घरवालों को बताए। सभी बहुत खुश थे। मेरी माली हालत ऐसी नहीं कि 15 लाख दे सकूं।’ पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता का सिर फूटा

भोपाल में तीन दिन पहले कांग्रेस ने पटवार्री भर्ती परीक्षा में CBI जांच की मांग करते हुए बड़ा प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया। भोपाल शहर जिला अध्यक्ष भी गंभीर घायल हो गए। उनकी आंख के नीचे चोट आई। पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *