Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

सीहोर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीहोर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे जमीन पर पटककर पीटा। उसे घसीटते हुए बाथरूम ले गया और वहां पेशाब पिलाया। पीड़ित सोमवार को महिला थाने पहुंची। उसने पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। साथ ही पुलिस को मारपीट का वीडियो भी सौंपा।

मामला जिले के श्यामपुर तहसील के एक गांव का है। महिला थाना प्रभारी पूजा राजपूत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने बताया-बेरहमी से पीटने लगे

महिला ने कहा कि ‘मैं श्यामपुर तहसील के एक गांव में रहती हूं। मेरी शादी 24 साल पहले सीहोर की अवधपुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। पति का बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम है। हमारे 2 बच्चे हैं।

26 जून 2023 की रात 11 बजे मेरे पति ने मना करने के बावजूद मेरे पैर से बिछिया निकाल दी। मैं बार-बार उनसे ऐसा करने से मना करती रही। वे नहीं माने। तभी मेरे बच्चे आ गए। उन्होंने पूछा तो मैंने सिर्फ इतना कहा कि इस आदमी ने मेरी बिछिया निकाल दी। यह बात पति को बहुत बुरी लगी। उन्होंने मुझे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। ‘

महिला का आरोप है कि पति ने उसे जमीन पर पटककर पीटा। बाथरूम में पेशाब पिलाई।

महिला का आरोप है कि पति ने उसे जमीन पर पटककर पीटा। बाथरूम में पेशाब पिलाई।

जान बचाने दीवार फांदकर भागी

महिला ने बताया –‘पति यहीं नहीं रूके उन्होंने एक चाकू निकला और मारने दौड़े। तभी मेरे बच्चों ने आकर मुझे बचाया। इसके बाद पति ने गेट पर ताला लगा दिया। मैंने जान बचाने के लिए कुर्सी पर चढ़कर दीवार फांदकर बाहर निकली। छोटे बेटे को मारने पर वह भी दीवार फांदकर भाग निकला। इसके बाद बड़े बेटे को भी पति ने भगा दिया। मैं रात में काफी देर तक यहां-वहां घूमती रही। फिर एक परिचित घर जाकर रात काटी।’

केरोसीन डालकर जलाने की भी कोशिश की

महिला के मुताबिक – ‘यह पहली बार नहीं है, पति ने पहले भी कई बार मारपीट और गाली गलौच की है। वे मुझे घर से निकाल चुके हैं। लेकिन रिश्तेदारों और परिचितों की समझाइश पर हमारा समझौता हो गया था।

मेरा निवेदन है कि मुझे न्याय दिलाया जाए। साथ ही मेरे साथ हुई घटना के लिए पति को दंडित करें। पति ने मुझे पहले भी नग्न कर पीटा है। मैं सहन करती रही। मायके वालों को भी नहीं बताया। मुझे केरोसीन डालकर जलाने की भी कोशिश की। लेकिन जब पेशाब पिलाई तो मेरे आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है।’

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *