[ad_1]
दीपक शर्मा. इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नगर निगम के पर्यावरण मित्र अभियान के तहत हरियाली महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को पिपलियाहाना तालाब के किनारे, सरोज उद्यान के पास पौधे लगाए गए। नगर निगम इंदौर द्वारा हरित बेल्ट की खाली जगह पर रोटरी क्लब ऑफ इंदौर रॉयल्स, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के 30 क्लब और एक्रोपोलिस कॉलेज के 169 छात्र-छात्राओं और रोटेक्टर्स ने 1000 से अधिक पौधे लगाए।
इस आयोजन में रोटेरियंस और स्कूली छात्रों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ भी ली। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3040 रितु ग्रोवर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनेट सुशील मल्होत्रा, दिलीप मजूमदार, रेबा मजूमदार, आभा आनंद, विनोद अग्रवाल, प्रमोद बैस, चिराग नेमा, अनिता पांडे उपस्थिति थे।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3040 ऋतु ग्रोवर, असिस्टेंट गवर्नर आभा आनंद, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनेटेड सुशील मल्होत्रा ,रूबी मल्होत्रा और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी आई.टी. प्रमोद बैस।

एक्रोपोलिस कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी शामिल हुए हरियाली अभियान में।
[ad_2]
Source link
