Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

अशोकनगर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईसागढ़ एसडीम विजय यादव ने सोमवार को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जमुनिया गांव के स्कूल में पहुंचे, जहां पर 25 बच्चे दर्ज थे जिनमें से केवल 6 बच्चे ही उपस्थित मिले। इसी तरह से अगरई गांव की आंगनबाड़ी में भी कई प्रकार की अनियमितताएं सामने पाई गई। बच्चे कम के साथ मीनू अनुसार को जल्दी उठना नहीं किया जा रहा था।

जर्जर हालत में मिला स्कूल

एसडीएम मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया तो वहां पर कक्षा दो के एक बच्चे से किताब पढ़ वाली हो गए कक्षा एक की किताब भी नहीं पढ़ पाया । स्कूल के हालत भी खराब मिले। खराब हो गई थी जगह-जगह सरिया निकलने के कारण पूरे स्कूल में पानी भरा हुआ था। वहीं नवीन भवन तैयार होने के बावजूद भी हेंडओवर नहीं किया गया, बच्चों को खस्ताहाल स्कूल के बीच बैठना पड़ रहा है।

एसडीएम ने जनपद सीईओ को AE के माध्यम से बिल्डिंग की वस्तु की स्थिति बताने के लिए निर्देशित किया है। SDM ने बच्चों व ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बताया कि यहां कार्यरत जय दुर्गे स्व सहायता समूह ने जनवरी से बच्चों को भोजन नहीं बांटा। किचन शेड में स्थायी ताला लगा हुआ था। एसडीएम ने तत्काल विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार रघुवंशी एवं जनपद सीईओ आलोक इटोरिया को उक्त समूह को तत्काल प्रभाव से हटा कर शाला प्रबंधन समिति को भोजन वितरण करने हेतु निर्देशित किया।

अगरई की आंगनबाड़ी में कई अनियमितताएं

निरीक्षण के पश्चात SDM अगरई पहुंचे, जहां आंगनवाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण किया। यहां के प्राथमिक विद्यालय में मात्र 6 बच्चे एवं आंगनवाड़ी में मात्र 4 बच्चे उपस्थित मिले। स्कूली बच्चों ने बताया कि मीनू अनुसार भोजन नहीं मिलता है खाने में मात्र दो रोटी दी जाती है स्कूल चले अभियान दिवस के दिन भी बिल्कुल पानी पतली आलू की सब्जी समूह द्वारा दी गई विशिष्ट भोजन का कोई अता पता नहीं था बच्चों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत ही कमजोर पाया गया पांचवी की बच्ची हिंदी वर्णमाला को नहीं बता सकी।

आंगनवाड़ी के बच्चों ने बताया कि समूह जय दुर्गे स्व सहायता समूह के द्वारा आंगनवाड़ी में भोजन नहीं दिया जाता है। यहां की सुपरवाइजर तृप्ति शर्मा थी जिनका विगत दिनों ही स्थानांतरण अशोकनगर शहरी परियोजना में हुआ है परंतु महिला बाल विकास विभाग के निरीक्षण की स्थिति देखिए की कार्यकर्ता ने बताया कि लगभग डेढ़ से 2 वर्ष से सुपरवाइजर का इस केंद्र पर कोई निरीक्षण नहीं हुआ है। उक्त गंभीर लापरवाही को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी ने ग्राम जमुनिया में पदस्थ दोनों शिक्षकों जालम सिंह जालम सिंह जाटव व रामप्रसाद जाटव प्राथमिक शिक्षक दोनों का 5-5 दिवस का वेतन राजसात करने एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैलाश बाई का दो दिवस का 05 वेतन राजसात करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

अगरई प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ दोनों शिक्षकों राम यादव व राजकुमार यादव को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। CAC सचिंद्र शर्मा व विनोद भार्गव को भी एसडीएम ने नोटिस जारी कर उक्त स्कूली अनियमितता के संदर्भ में जवाब मांगा है जवाब संतोषजनक ना पाए जाने पर अब तो दोनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगीl

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *