Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

इंदौर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर कॉरपोरेट स्पोर्ट्स की तरफ से रविवार को उच्चस्तरीय कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसका आयोजन इंदौर कॉरपोरेट स्पोर्ट्स सदस्यों द्वारा क्लब 19 टर्फ, हंस ट्रेवल्स, पिपलियाहाना चौराहे के पास किया गया। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें यश टेक्नोलॉजी, सिग्राम्स , पतंजलि, एचडीएफ़सी, सिस्टेंगों, परसिस्टेंट जैसी बड़े कॉरपोरेट भी शामिल हुए । यह टूर्नामेंट 15 जुलाई से शुरू हुआ और फाइनल 16 जुलाई को खेला गया।

आदित्य खंडेलवाल ने बताया इस टूर्नामेंट में आदित्य माहेश्वरी, आयुष कुमार, निखिल मंडलोई और आदित्य खंडेलवाल की विशेष भूमिका रही है। टूर्नामेंट में यश बटालियन विजेता टीम रही, जिसे ट्रॉफी और 21000 रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इसी तरह उपविजेता टीम सीग्राम की रही, जिसे ट्रॉफी और 11000 रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर निखिल मंडलोई, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रवि दांगी और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अजय रेढू रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *