[ad_1]
निवाड़ी8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव को देखते हुए विवादित बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। पृथ्वीपुर विधायक व भाजपा नेता शिशुपाल सिंह यादव ने कांग्रेस को चोरों की पार्टी कहा। कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने 18 साल सिर्फ जनता का खून चूसा है।
निवाड़ी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस वाले माताजी का कलश तक उठा ले जाते थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की चोरों की सरकार थी और एक तरफ भाजपा की लोगों की सेवा करने वालों की सरकार है। कांग्रेस की चोरी, अन्याय और भ्रष्टाचार से गोपालपुरा के आसपास की जनता त्रस्त हो गई थी। तभी उन लोगों ने संकल्प ले लिया था कि अब हम कांग्रेस में विश्वास करने वाले लोग नहीं है। उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने का श्रेय जनता को दिया है।

शिशुपाल सिंह यादव के बयान पर कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर ने पलटवार किया है।
पहले अपने आप को देखें तब आरोप लगाएं : नितेंद्र
शिशुपाल सिंह यादव के बयान पर कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर ने पलटवार किया है। नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा पिछले 18 सालों से प्रदेश की जनता का खून चूस रही है। महंगाई बढ़ाई, भ्रष्टाचार कर रही है। डंपर, व्यापमं, राशन, पटवारी भर्ती के घोटाले कर रहे हैं। पहले अपने आप को देखें। अब ऐसे लोग कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा चोर की दाढ़ी में तिनका ये उन पर लागू होता है। इसका जवाब आप उनसे ले तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि जनता उनकी बातों पर भरोसा नहीं करती है।
जनता के साथ छल करके बनाई सरकार
राठौर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को परेशान कर दिया। क्षेत्र की जनता ने अपना मत देकर कांग्रेस को चुना था और उस मत का सौदा कर इन लोगों ने अपनी सरकार बना ली। भाजपा पार्टी ने जनता के साथ छल किया है, चोरी से सरकार बनाई है। अपराधों की बात करते हुए नितेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वीपुर विधानसभा में कितनी चोरियां हुई हैं, यह सब के सामने हैं।इन क्षेत्रों में चोरियां होने के बाद लोग गवाही देने से भी डरते हैं।
[ad_2]
Source link
