Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • A Grand Welcome At Tower Chowk To The Kavadis Who Arrived To Perform Water Anointing Of Mahakal

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

धार्मिक नगरी उज्जैन बम बोल के जयकारो से गूंज उठा जब महेश्वर से चलकर उज्जैन पहुंची बाणेश्वरी कावड़ यात्रा। उज्जैन में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

श्रावण माह में महाकालेश्वर मंदिर में भक्तो का जन सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को बाणेश्वरी कावड़ यात्रा ने शहर में प्रवेश किया। 140 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर 2000 कावड़िये बाणेश्वरी यात्रा के साथ उज्जैन पहुंचे। यात्रा में शामिल हजारों कावड़ियों का शहर वासियों ने टावर चौक पर फूल,आतिशबाजी और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। वही कावड़ियों के पीछे पीछे चल रही झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें भगवान शिव के गणों को अलग-अलग रूपों में दिखाया गया।

कावड़ियों का भव्य स्वागत

कावड़ियों का भव्य स्वागत

सभी कावड़िये सोमवार को भगवान महाकाल को जल चढ़ाने के बाद अपनी यात्रा खत्म करेंगे। शुभम यादव ने बताया कि बीते 21 सालों से कावड़िये शहर में बाणेश्वरी यात्रा लेकर आ रहे हैं जिनका प्रत्येक वर्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा के कई वरिष्ठ नेता स्वागत करते हैं इस वर्ष भी शहर के टावर चौक पर कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *