Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

मुरैना39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरैना पुलिस अधीक्षक ने दो दर्जन उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कुछ थाना प्रभारी शामिल है। कई ऐसे उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमा हुए थे।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने उपनिरीक्षक बालकुमार को कोतवाली से अंबाह थाना स्थानांतरित किया है। उपनिरीक्षक पारथ सिंह को अंबाह से सबलगढ़ थाना स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक यशपाल बरौनियां को जौरा थाने से सिविल लाइन थाने भेजा गया है। इसी प्रकार उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गौर को जो कि पहाड़गढ़ थाना प्रभारी थे, उनको सिविल लाइन थाने में भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रताप सिंह लोधी को कैलारस से रिठौरा थाना भेजा गया है। उप निरीक्षक एवं थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर को सराय छोला थाने से जोरा थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक संजय बरैया को बानमोर से कैलारस थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक पीयूष राठौर को बानमौर से कैलारस थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रीति जादौन को कैलारस से सिविल लाइन थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक सौरभ तोमर को सबलगढ़ से कोतवाली थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक संतोष बाबू को सिविल लाइन थाने से कैलारस थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक विवेक तोमर को अंबाह से जौरा भेजा गया है। उप निरीक्षक सुरेश मिश्रा को सिविल लाइन से जोरा थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक मनोज बर्दिया को सिविल लाइन से अंबाह थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक आरती राठौर को सिविल लाइन से सबलगढ़ थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक अविनाश राठौर को चिनौनी से सराय छोला थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक अमर सिंह कुशवाहा को कैलारस थाने से पोरसा थाने भेजा गया। उप निरीक्षक राजेश बाथम को टैटरा थाने से सिविल लाइन थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक शंभू दयाल को रिठौरा थाने से पोरसा थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक दुर्गेश भदौरिया को पोरसा से बानमौर थाने भेजा गया है। निरीक्षक नंदकिशोर गोरसिया को सबलगढ़ से बागचीनी थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह भदोरिया को पहाड़गढ़ थाने से कोतवाली थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक जयप्रकाश शर्मा को महुआ से सबलगढ़ थाने भेजा गया है तथा उप निरीक्षक सोबरन सिंह यादव को कैलारस से सराय छोला थाना भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *