[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजगढ़ जिले के कई इलाके में सावन की रिमझिम तो कई पर झमाझम बारिश का दौर जारी है। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ ही दोपहर बाद राजगढ़, खिलचीपुर, ब्यावरा, जीरापुर, माचलपुर, छापीहेड़ा सहित अन्य जगह बारिश शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी रही। जिले में मानसून की शुरूआत में बारिश न होने के कारण जहां किसानों के चेहरों पर मायूसी थी। अब जैसे ही सावन माह शुरू हुआ तो सावन में मानसून की बारिश की एक झड़ी सी लग गई है। जिससे किसान खुश है।
मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग भोपाल ने भी आज राजगढ़ जिले में कही-कही हल्की तो कही-कही मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।
जिले में कहां-कितनी बारिश
राजगढ़ जिले में 1 जून से 16 जुलाई तक 341.3 MM औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले साल इतने ही समय में जिले में इससे ज्यादा 397.4 MM बारिश हुई थी। जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश जीरापुर में 469.0 मिली मीटर हुई है, जबकि सबसे कम ब्यावरा में 237.0 मि.मी. हुई है। आज रविवार को जिले में 33.1 मि.मी.बारिश दर्ज की गई है।
जीरापुर में 469.0 मि. मी.
खिलचीपुर में 308.8 मि. मी.
राजगढ़ में 345.5 मि.मी.
ब्यावरा में 237.0 मि. मी.
नरसिंहगढ़ में 294.7 मि. मी.
सारंगपुर में 268.6मि. मी.
पचोर में 467.7 मि.मी.
[ad_2]
Source link
