Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

अशोक द्विवेदी.इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गौ सेवा भारती के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 की मीटिंग रविवार को आयोजित की गई। ये बैठक क्षेत्र विस्तारक दुर्गाप्रसाद शर्मा द्वारा झांसी कोठी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी परिसर में हुई। बैठक में जन्माष्टमी पर किए जाने वाले आयोजनों और विधानसभा 5 में सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई है। इसमें मप्र प्रभारी कैलाश खंडेलवाल, नगर उपाध्यक्ष दिलीप जैन, सेक्रेटरी अशोक द्विवेदी, बसंतीलाल मौर्य (मीणा), महेंद्र कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

बैठक में सर्व सम्मति से पारित किया गया कि आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के सभी वार्ड में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए हर वार्ड में दो से तीन प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे,जो घर-घर जाकर लोगों को गौ सेवा के बारे में बताएंगे और उन्हें सदस्य बनाकर गौ सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान के माध्यम से विधानसभा 5 का पूरा क्षेत्र कवर किया जाएगा। साथ ही पूरी कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।

जन्माष्टमी पर होंगे आयोजन

बैठक में जन्माष्टमी पर होने वाले आयोजनों को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें शहर के विभिन्न गौ शालाओं में गौ सेवा भारती द्वारा आयोजन किए जाएंगे। आयोजन में क्या कुछ होगा, फिलहाल ये तय नहीं हुआ है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व एक बैठक आयोजित कर उसमें आयोजन तय किए जाएंगे। बैठक के पहले और अंत में तीन-तीन बार ओम ध्वनि की गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *