Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

शुजालपुर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुजालपुर सिटी इलाके में रहने वाले एक वृद्ध दंपती का रविवार को आधा घंटे के अंतराल में निधन हो गया। शुजालपुर सिटी श्मशान में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह देखकर लोगों की आंखें नम हो गई।

परिजनों ने बताया कि हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हो गई। इस सदमे को उनकी पत्नी सह नहीं सकी। कुछ देर बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आधा घंटे में दोनों की मौत

सिटी निवासी पार्षद बल्ला सोनी ने बताया कि 75 वर्षीय हरिनारायण सोनी की शनिवार रात हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। घर पर ही तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाकर दिखाया, अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी 70 वर्षीय हीरामणि सोनी की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। सिटी सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाने के परामर्श पर परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को एक साथ दोनों की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ जाने का बोलते थे दोनों

एक साथ पूरा जीवन निर्वाह करते हुए हमेशा एक दूजे के लिए तत्पर रहे दंपती में प्रगाढ़ प्रेम था। सोनी दंपती का बेटा लोकेश शुजालपुर में सराफा व्यापार करते हैं। दूसरा बेटा नितिन भोपाल में शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। पुलिस में कार्यरत नितिन ने बताया कि माता-पिता दोनों अक्सर कहते थे कि हम एक साथ जीवन जीए हैं और एक साथ प्रभु की शरण में जाएंगे। ऐसा कभी सोचा भी नहीं था कि माता-पिता दोनों का साया वास्तव में हमारे ऊपर से एक साथ उठ जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *